जड़ी-बूटी

कंगु के फायदे | benefits of Lycium Barbarum in Hindi

कंगु के फायदे | benefits of Lycium Barbarum in Hindi
कंगु के फायदे | benefits of Lycium Barbarum in Hindi

कंगु (Lycium Barbarum)

प्रचलित नाम- कंगु, चिरचिटा।

उपलब्ध स्थान- यह वनस्पति काठियावाड़, सिन्ध, बिलोचिस्तान और पंजाब में उत्पन्न होती है।

परिचय- यह एक झाड़ीनुमा वृक्ष होता है। इसकी शाखाएं श्वेत और भूरे रंग की होती हैं। इन शाखाओं पर कुछ कांटे रहते हैं। इसके पत्ते बर्धी के आकार के होते हैं। इसके पुष्प गुच्छे में लगते हैं। इसका फल चमकीले लाल रंग का होता है। इसके भीतर बीज रहते हैं। इन बीजों पर नारंगी रंग की एक पतली झिल्ली रहती है। इसके बीजों का ताजा रस या सूखे बीजों को भिगोकर, पीसकर रस रूप में चर्म रोगों पर लगाने से खाज, खुजली, दानों में फायदा मिलता है।

गुण एवं मात्रा – इसका फल कडुआ, ऋतुस्राव नियामक तथा रक्तवर्द्धक होता है। यह खूनी बवासीर, खाज, जलोदर और दांत की पीड़ा में उपयोगी रहती है। इसके पत्तों का रस आंखों की रोशनी बढ़ाने वाला होता है।

इसे भी पढ़ें…

About the author

admin

Leave a Comment