शाकाहारी खाना / LOW CALORIE

कच्ची सब्जियां ग्रीक दही के साथ बनाने की विधि | How to Make Raw Vegetables With Greek Yogurt in Hindi

कच्ची सब्जियां ग्रीक दही के साथ बनाने की विधि| How to Make Raw Vegetables With Greek Yogurt in Hindi
कच्ची सब्जियां ग्रीक दही के साथ बनाने की विधि| How to Make Raw Vegetables With Greek Yogurt in Hindi

कच्ची सब्जियां ग्रीक दही के साथ बनाने की विधि | How to Make Raw Vegetables With Greek Yogurt

सामग्री (Material)
मात्रा (Quantity)

पुदीने के पत्ते

लहसुन

चेरी टमाटर

गाजर

सफेद मूली

लाल मूली

आइसबर्ग लेटिस

खीरे

डबल टोंड दूध की दही

सफेद तिल

नीबू का रस

नमक

½ कप

4 कलियां

8-10

2 मध्यम आकार की

1 मध्यम आकार की

4

8-10 पत्ते

2 मध्यम आकार के

4 कप

1/4 छोटा चम्मच

1 छोट चम्मच

स्वादानुसार

विधि (Method)

  • पुदीने के पत्ते साफ कीजिए। कुछ सजावट के लिए रखकर बाकी बारीक काट लीजिए। लहसुन को छीलिए, बारीक-बारीक काटिए।
  • चेरी टमाटर को धोइए और आधा-आधा काटिए।
  •  गाजर और सफेद मूली को छीलिए, धोइए और अंगुली के बराबर लम्बे टुकड़े काटिए।
  • लाल मूलियों को धोकर चार हिस्सों में काटिए। सलाद के पत्तों को धोइए और बर्फ के पानी में डालिए। खीरों को भी छीलकर धोइए।
  • डबल टोंड दूध की दही को मलमल के कपड़े में बांधकर टागिए, जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाए। तिल को भूनिए और ठंडा कीजिए।
  • गाढ़ी दही को कटे हुए पुदीने, नीबू के रस, तिल और लहसुन के साथ मिलाइए। थोड़ा-सा नमक डालिए और ठंडा कीजिए।
  • परोसने से पहले सलाद के पत्तों को बर्फ के पानी में से निकालिए और प्लेट में फैलाइए। उस पर तैयार की हुई सब्ज़ियों को सजाइए और ठंडी ड्रैसिंग के साथ परोसिए।

पौष्टिक जानकारी (nutritional information)

  • कैलेरी: 65
  • प्रोटीन: 3.2
  • फैट: 0.8
  • कार्बोहाइड्रेट: 12.5
  • फाइबर: 1.2

आजकल तरह-तरह की चटनियां, सॉस, कैचप आदि बाज़ार में तैयार मिलते हैं किन्तु इनमें संरक्षित करनेवाले रासायनिक पदार्थ और रंग अधिक मात्रा में होते हैं जिनके सेवन से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस कारण जहां तक हो सके, घर में बनाए गए डिप्स और चटनियां आदि ही प्रयोग में लानी चाहिए जो सुरक्षित और पौष्टिक होती है।

इसे भी पढ़ें…

About the author

admin

Leave a Comment