नाश्ता / Breakfast

ढोकला (चटपटा) बनाने की विधि | How to make chatpata dhokla Recipe in Hindi

ढोकला (चटपटा) बनाने की विधि | How to make chatpata dhokla Recipe in Hindi
ढोकला (चटपटा) बनाने की विधि | How to make chatpata dhokla Recipe in Hindi

ढोकला (चटपटा)

  • सूजी – 50 ग्राम
  • बेसन – 100 ग्राम
  • दही – 1 कटोरी
  • राई – 2 चम्मच
  • हल्दी – 1/2 चम्मच
  • प्याज, टमाटर – 2
  • Tomato Catchup
  • नमक – स्वादानुसार
  • करी पत्ता – 3-4
  • हरी मिर्च – 4-5
  • गर्म मसाला – 1 चम्मच

सूजी, बेसन व दही को अच्छी तरह से मिला लें। फेंटते जाए पर ध्यान रहे गांठ ना पड़े। अब इसमें नमक व हल्दी मिला दें। इस मिश्रण को 3-4 घंटे पड़ा रहने दें। अब एक बर्तन में चिकनाई लगाएं और यह मिश्रण बर्तन में डाल दें। अब इसे भाप में पकाएं इसके लिए या तो आप कुकर में या किसी बड़े बर्तन में पानी डालकर (थोड़ा सा) व उसमें कुकर में कुकर स्टैंड रखें। अब बर्तन रख दें। ऊपर से अच्छी तरह ढक दें ताकि भाप बाहर ना आ सके।

इसे आप Oven में भी बेक कर सकते हैं। एक अलग fry pan में थोड़ा सा घी गर्म करें। अब इससे राई अच्छी तरह कड़का लें। करी पत्ता, हरी मिर्च भी डाल दें। बने हुए ढोकले को बर्फी की shape में काट कर यह राई का तड़का ऊपर से डाल कर serve करें।

ढोकला (चटपटा) बनाने की विधि

पहले ढोकला पीछे दी गई विधि अनुसार बना लें। चटपते ढोकले का तड़का अलग तरीके से लगता है। एक Pan में घी गर्म करें इसमें राई करी पत्ता व हरी मिर्च डालें। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज भूने। प्याज भूनने के पश्चात् टमाटर डाल दें। जब ये मिश्रण घी छोड़ने लगे तो इसमें गर्म मसाला व Tomato Catchup डालें। अब ढोकले के पीस काट कर इस मिश्रण में मिला दें। ये चटपटा ढोकला तैयार है।

इसे भी पढ़ें…

About the author

admin

Leave a Comment