नाश्ता / Breakfast

मिक्स वेज पाई बनाने की विधि |mix veg pie recipe in Hindi

मिक्स वेज पाई बनाने की विधि |mix veg pie recipe in Hindi
मिक्स वेज पाई बनाने की विधि |mix veg pie recipe in Hindi

मिक्स वेज पाई

(ऊपरी परत के लिए)

  • नमक – स्वादानुसार
  • ठंडा पानी
  • गेहूँ का आटा –  3/4 प्याला
  • मैदा – 3/4 प्याला
  • मक्खन – 80 ग्राम

(भरावन के लिए)

  • प्याज- हरी मिर्च – 2-2
  • मिलीजुली सब्जियां – 1 प्याला
  • नमक – स्वादानुसार
  • कुकिंग चीज – 2 बड़े चम्मच
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च  – 1/2 छोटा चम्मच
  • केरी पाऊडर –  1 छोटा चम्मच
  • तेल – 2 बड़े चम्मच

विधि

आटा, मैदा व नमक को एक साथ छान लें। मक्खन डाल कर भुरभुरा करें। ठंडे पानी से गूंथ कर ढक कर रखें। 1/2 घंटे बाद पुनः मलें व 2 भाग करें। रोटियों के आकार में बेल लें।

गरम तेल करें। प्याज, हरी मिर्च डाल कर पारदर्शी करें। बारीक कटी सब्जियां व नमक डालें। धीमी आंच पर पकाएं। कटी पाऊडर चीज व कालीमिर्च डाल कर उतारें। यह मिश्रण सूखा सा रहना चाहिए। पाई डिश चिकनी करें। एक बड़ी कटोरी इसमें बिछाएं। फालतू किनारों को काट दें। सब्जियों का मिश्रण भरें व दूसरी थोड़ी छोटी रोटी से बंद करें बचे मैदे से फूल पत्ती बना कर सजाएं। थोडा तेल चुपड़े व गरम ओवन में सुनहरा होने तक बेक करें।

इसे भी पढ़ें…

About the author

admin

Leave a Comment